Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : मुजेहना में मंगलवार को मिले 9 कोरोना मरीज

Gonda News : मुजेहना में मंगलवार को मिले 9 कोरोना मरीज

संवाददाता

धानेपुर, गोण्डा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में मंगलवार को कोरोना संक्रमण की जांच में 119 व्यक्तियों का रैपिड टेस्ट किया गया, जिसमें से चार पुरुष व 5 महिलाएं संक्रमित पाए गए। सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विवेक मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजपुर का वार्ड बॉय, सीएचसी मुजेहना पर तैनात एएनएम व उसका पति, ग्राम पंचायत नौव्वागांव की महिला, कस्बा धानेपुर का एक 26 वर्षीय युवक, ग्राम पंचायत धानेपुर के गोरथनिया निवासी एक 24 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए हैं जिसमें से दो को होम आइसोलेशन व अन्य चार को पण्ड़री कृपाल स्थित कोविड-19 वन लेबल हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। थाना धानेपुर में कार्यरत 3 महिला कांस्टेबल भी करोना संक्रमित निकली जिससे थाने मे हडकम्प मच गया है

RELATED ARTICLES

Most Popular