Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: मुख्य नियंता के अनुरोध पर MLA ने CM को लिखा...

Gonda News: मुख्य नियंता के अनुरोध पर MLA ने CM को लिखा पत्र

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालय अयोध्या में स्थापित करने की रखी माँग

संवाददाता

गोण्डा। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र लिखकर अयोध्या में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालय की स्थापना की मांग की है। यह मांग डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबंधित कई जनपदों में स्थित महाविद्यालयों से संबंधित है। अयोध्या व देवीपाटन मण्डल में उच्च शिक्षा का क्षेत्रीय कार्यालय न होने के कारण लगभग 650 महाविद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षकों को लखनऊ स्थित क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालय जाना पड़ता है। यदि अयोध्या में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालय की स्थापना हो जाती है तो इन महाविद्यालयों की उच्च शिक्षा से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा। इस उपक्रम से आवागमन की समस्याओं के निदान के साथ ही समय की बचत भी होगी। जनपदीय महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के मुख्य नियंता डॉ जितेंद्र सिंह ने इस समस्या के समाधान के लिए अपने प्रयासों के अंतर्गत सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह से अनुरोध किया। परिणाम स्वरूप सदर विधायक ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसी क्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अयोध्या में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालय की स्थापना की मांग की है। डॉ राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों के शिक्षक साथियों ने डॉ जितेन्द्र सिंह के इस प्रयास की सराहना की है।

Gonda News: मुख्य नियंता के अनुरोध पर MLA ने CM को लिखा पत्र
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular