Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला गया जेल

Gonda News : मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला गया जेल

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के मनकापुर थाने की पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी देने के आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए शुक्रवार को अदालत पर पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, गत गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम के डायल 112 पर मोबाइल से सम्पूर्णानंद शुक्ल नाम के युवक ने जिले के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को गोली मारने की धमकी दी थी। कंट्रोल रूम की सूचना पर तत्काल आरोपित को हिरासत में ले लिया गया। आरोपित मूल रूप से मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र स्थित नरोइया का रहने वाला है। उसके पिता यहां आइटीआइ में सहायक अभियंता हैं। प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट ने बताया कि शुक्रवार को आरोपित को जेल भेज दिया गया। इस बीच आरोपी के पिता राकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि वह आइटीआई के आवासीय परिसर में रहते हैं। उनका पुत्र संपूर्णानंद वर्ष 2002 में घर से अचानक गायब हो गया था। छह माह पहले उसके बारे में पता चला। लॉकडाउन में मुंबई से लखनऊ हवाई जहाज से आया। वहां से कार से यहां पहुंचा। तब से आए दिन घर वालों को परेशान कर रहा है। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह नशे का आदी भी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular