Wednesday, March 18, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: मीटर लगाने गई बिजली विभाग की टीम पर ग्रामीणों किया...

Gonda News: मीटर लगाने गई बिजली विभाग की टीम पर ग्रामीणों किया हमला

संवाददाता

गोण्डा। दुकान में बिजली का मीटर लगाने गई विद्युत विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। सूचना पर डायल 112 के पहुंचने पर ग्रामीण और उग्र हो गए जिससे टीम को खाली हाथ वापस होना पड़ा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव में विद्युत उपखंड अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्युत विभाग की एक टीम बृहस्पतिवार को गनेशी चौराहे पर बनी दुकानों में मीटर लगाने गई थी। यहाँ पर एक ही कनेक्शन पर आठ दुकानों में बिजली का उपयोग हो रहा है। टीम द्वारा मीटर लगाने के प्रयास से लोग नाराज हो गए और मीटर न लगाने पर अड़ गए। उपखण्ड अधिकारी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग और उग्र होकर टीम पर हमलावर हो गए, जिसके चलते उपखण्ड अधिकारी ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं मानें, जिससे टीम को बिना मीटर लगाए खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस क्षेत्र में हजारों कनेक्शन अवैध रुप चल रहे हैं। तमाम लोग घरेलू कनेक्शन पर पावर लोड भी चलाते हैं तथा विजली बिल भुगतान भी नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से इस फीडर को लाइन लास घोषित किया जा चुका है। स्थानीय लोगों की वजह से ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना क्रम की जानकारी ऊपर के अधिकारियों को दे दी गई है। निर्देश मिलते ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  मोदी सरकार के इस कानून से किसानों को बड़ी राहत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular