शुभम द्विवेदी
कर्नलगंज, गोण्डा। उत्तर प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु थाना कोतवाली कर्नलगंज में मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कस्बा चौकी कर्नलगंज के अन्तर्गत मोहल्ला भैरवनाथ पुरवा में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही समाज में घटित हो रही घटनाओं के उदाहरण के माध्यम से सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया। महिलाओं को उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड लाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया। इस मिशन शक्ति टीम में आरक्षी अभय प्रताप यादव, महिला आरक्षी ज्योति राजभर शामिल रहीं।
यह भी पढ़ें : DM ने किया KGBV का औचक निरीक्षण
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
