संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कर्नलगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा मंगलवार को कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के सकरौरा ग्रामीण पूरे भागी सिंह पुरवा स्थित सरयू आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि मिश्रा के साथ-साथ सभी शिक्षिकाएं व भारी संख्या में छात्राऐं मौजूद रहीं। आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा कविता, नुक्कड़-नाटक, पोस्टर-पेंटिंग, रंगोली इत्यादि के माध्यम से समाज को जागरूक किया गया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर विमेन पावर लाइन 1090, यूपी आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, स्वास्थ्य सेवा 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा एंबुलेंस सेवा 108 की जानकारी दी गई। वहीं कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं को कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा के प्रति सजग करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मे महिलाओं को जागरूक करने हेतु अच्छी प्रस्तुति पर भाजपा नेता अशोक सिंह द्वारा नकद पुरस्कार देकर छात्राओं का हौसला अफजाई किया गया। मिशन शक्ति टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार अग्निहोत्री, उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, आरक्षी अभय प्रताप यादव, आरक्षी ललित कुमार, महिला आरक्षी ज्योति राजभर व महिला आरक्षी सुमन मुख्य रूप से शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें : UPCL MD पर गैर इरादतन हत्या की FIR
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
