संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। उत्तर प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे निरंतर अपराधों की रोकथाम तथा उनके अधिकारों के परिप्रेक्ष्य में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु थाना कोतवाली कर्नलगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा चौकी के अन्तर्गत स्थित एमए मेमोरियल पब्लिक जूनियर हाई स्कूल नई बाजार में चौपाल लगाकर छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया। वहीं मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए समाज में घटित हो रही घटनाओं के उदाहरण के माध्यम से सजग रहने हेतु प्रेरित कर उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों जैसे यूपी आपातकालीन सेवा 112, विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड लाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया। आरक्षी अभय प्रताप यादव के द्वारा कविताओं के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की जागरूकता के संबंध में संदेश दिया गया। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नम्बर 155260 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम में आरक्षी अभय प्रताप यादव, महिला आरक्षी ज्योति राजभर व महिला आरक्षी सुमन तथा विद्यालय के प्रबंधक अहमद कलीम, प्रधानाचार्या श्रीमती माविया अख्तर के साथ शिक्षक रोहित कुमार व शिक्षिका नाइद, अनम सोनी, सुमइया व अनेकों मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : सतर्क रही पुलिस, लखीमपुर जाने के प्रयास में कई गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
