प्रदीप शुक्ल
धानेपुर, गोण्डा। महिलाओं एवं बालिकाओं से सम्बंधित बढ़ते अपराध को रोकने अथवा उन्हें जागरूक बनाने की दिशा में सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्र के निर्देशन में थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय द्वारा कस्बा धानेपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक बनाने के लिए मिशन शक्ति से जोड़ा जा रहा है। इसी के तहत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रुद्रगढ़ नौसी में चौपाल लगा कर मिशन शक्ति अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया, जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर, वुमेन पावर लाइन,1090, 1076, 112, 108, की उपयोगिता के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गयी तथा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से उनकी समस्या पूछ कर निराकरण किया गया। साथ ही गाँव में कई स्थानों पर 1090 के पोस्टर चस्पा किये गए हैं। मिशन शक्ति के इस अभियान में उपनिरीक्षक दधिबल यादव, आदित्य गौरव, महिला कांस्टेबल सपना सिंह, शिवांगी वर्मा, सुषमा द्विवेदी, भावना सिंह तथा रीता पटेल उपस्थित रही।
यह भी पढ़ें : 50 साल के शख्स ने 24 वर्ष की युवती को बताया अपनी पत्नी!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
