विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे हैं बीडीओ मनकापुर
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। नए वित्तीय वर्ष शुरू होने पर विकास खंड के ग्राम पंचायतों में काम शुरू हो गए हैं। खण्ड विकास अधिकारी विजय कांत मिश्र नियमित रूप से प्रतिदिन विकास खण्ड में तैनात एडीओ पंचायत, अवर अभियंता, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक और तकनीकी सहायकों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। विकास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यकतानुसार वह ग्राम प्रधानों को भी बैठक में आमंत्रित कर उनका सहयोग ले रहे हैं। उन्होंने शनिवार को सभी सम्बंधित कर्मचारियों व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर शासन के निर्देशों के अनुसार चलाए जा रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान में उनका सहयोग मांगा। बीडीओ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप, नियत अवधि में सभी ग्राम सचिवालय सक्रिय कर दिया जाना है। इसके लिए हमें मिशन मोड में काम करने की जरूरत है।
यह भी पढें : प्रयागराज के BEO हुए निलम्बित, गोण्डा का क्या होगा?
बीडीओ ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक तालाब, सड़क मिट्टी पटाई कार्य, तटबंध निर्माण कार्य की वर्क आईडी नहीं जारी हुई है, वहां के ग्राम रोजगार सेवक तत्काल वर्क आईडी जारी करवाकर विकास कार्य शुरू करें। साथ ही सभी ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि वे सामग्री आपूर्ति के लिए सभी ग्राम पंचायतों की निविदाएं तत्काल समाचार पत्रों में प्रकाशित करवा लें। मिश्र ने कहा कि विकास कार्य में जिस भी स्तर पर लापरवाही पाई जाएगी, उन्हें चिन्हित कर दंडित किया जाएगा। बैठक में एडीओ पंचायत राकेश श्रीवास्तव, अवर अभियंता अमरेश कुमार सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हड़हवा आलोक त्रिपाठी, विद्या नगर आलोक सिंह, सोठिया झिन्नू पाण्डेय, बनकसिया शिवरतन सत्येन्द्र बहादुर सिंह, सचिव हनुमंत मिश्रा, शिव कुमार पटेल, सुशीला मिश्रा, अनीता कुशवाहा, अमिता यादव, राम अजोर, राम सनेही, दिनेश निषाद, सौरभ राय, मनीषा यादव आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढें : तीन DM समेत नौ IAS अफसरों के तबादले
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
