संवाददाता
गोण्डा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशंस की वूमन डॉक्टर्स विंग ने मिशन पिंक हेल्थ योजना के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा तथा सरस्वती विद्या मंदिर गोंडा में पढ़ने वाली छात्राओं का चिकित्सीय परीक्षण किया। इस मौके पर उनके ब्लड की हिमोग्लोबिन की जांच भी की गई। छात्राओं की जरूरत के अनुसार उन्हें आयरन टेबलेट तथा अल्बेंडाजोल टेबलेट का भी वितरण किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएसंस की वूमन डॉक्टर्स विंग की अध्यक्ष डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आवश्यकतानुसार आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। इस परीक्षण में इंडियन मेडिकल एसोसिएसंस की वूमन डॉक्टर्स विंग की सचिव डॉ. उषा अग्रवाल तथा डॉ. गौरि मलिक, डॉ. अंजू अग्रवाल, डॉ. स्मिता स्वर्णकार, डॉ. आभा सिन्हा, डॉ. रंजना एवं श्रीमती पुष्पा ने सराहनीय योगदान प्रदान किया।
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में भी ‘प्रयोग’ करेगी भाजपा?
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
