Sunday, February 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Gonda News: मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील मुख्यालय के कोतवाली कर्नलगंज से करीब दो किमी दूरी पर सकरौरा स्थित महर्षि पतंजलि पॉलिटेक्निक के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं शव मिलने की सूचना पर क्षेत्रधिकारी मुन्ना उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने मौके पर पहुँचकर तथा शव को निकलवा कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्नलगंज से शाहपुर धनावा मार्ग स्थित दर्शन फार्म के पास से पॉलिटेक्निक जाने वाले मार्ग पर एक करीब 32 वर्षीय युवक का शव मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर सीओ मुन्ना उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुँचे और दोनों अधिकारियों ने शव को निकलवाकर मातहतों को विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह में बताया कि युवक का सिर नीचे की ओर था और बारिश की वजह से उसके शरीर पर बालू चढ़ गया था, जिसे हटवाकर उसे निकलवाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : लापरवाही में लेखपाल निलम्बित, दस को चेतावनी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular