संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव मे कच्ची दीवाल के अचानक गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया जिससे दीवाल के मलबे में दबकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बसेहिया से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी बुधई (40) मिट्टी की दीवाल से बने आशियाने के पास मौजूद थे। उसी दौरान घर की कच्ची दीवाल अचानक ढ़ह गई। उसके मलबे में दबकर बुधई की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना के बाद दौड़े ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। इस दर्दनाक घटना से गाँव मे मातम छा गया है।
यह भी पढ़ें : कट सकता है भाजपा के चार विधायकों का टिकट!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
