संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। मासूम बालिका की हत्या करके शव को छुपाने के मामले में वांछित आरोपी महिला को स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सूत्रों से सूचना मिली कि बालिका हत्यारोपी वांछित महिला नज्जो पत्नी रवि अहमद निवासी ग्राम गौरवा खुर्द साईं तकिया कटरा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग शहीद मर्द बाबा मजार के पास कहीं जाने के फिराक में है। सूचना मिलते ही वह स्वयं उप निरीक्षक शादाब आलम, आरक्षी अंकुर पाण्डेय, अमित कुमार सिंह, महिला आरक्षी कामिनी मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे और वांछित रन्नो को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि रहीम पुत्र मो. करीम की पांच वर्षीय बेटी अल्फिसा सोमवार की शाम भोजन करके उसके साथ सो रही थी। रात्रि के समय नज्जो ने उसकी हत्या करके शव तालाब में फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि मामले में वांछित आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
यह भी पढें : 09 विद्युत उपभोक्ताओं के विरुद्ध FIR, 30.47लाख की हुई वसूली
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
