Wednesday, March 18, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: मारपीट में घायल रेल कर्मी अस्पताल में भर्ती

Gonda News: मारपीट में घायल रेल कर्मी अस्पताल में भर्ती

संवाददाता

गोण्डा। ड्यूटी पर जा रहे रेलवे डीजल शेड के टेक्नीशियन को उसके ही विभाग के दबंग कर्मी ने बाइक से ठोकर मार कर गिरा दिया और विरोध करने पर बुरी तरह से चोटिल कर दिया। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती चोटिल रेलकर्मी राजेन्द्र कुमार मीना की पत्नी कमलेश्वरी मीना ने बताया कि उसके पति 30 जुलाई को सेमरा कालोनी स्थित बंगले से बाइक लेकर अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में रेलकर्मियों में गुटबाजी कर दबंगई करने वाले मुकेश चंद्र मीना ने अपनी बाइक से ठोकर मार कर गिरा दिया। विरोध करने पर दबंग ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा जिससे हाथ पैर और दांत में चोटें आईं। पीड़ित रेलकर्मी आर के मीना की तहरीर पर कोतवाली नगर में मारपीट कर जानमाल की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें :  एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी पर लगा रासुका

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular