Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: मारपीट में घायल जख्मी महिला की मौत

Gonda News: मारपीट में घायल जख्मी महिला की मौत

संवाददाता

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बटौरा बख्तावर में जमीन विवाद में हुई मारपीट के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई। मामले में पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम बटौरा बख्तावर निवासी संदीप सिंह व गांव के कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने संदीप सिंह की मां विजयलक्ष्मी सिंह 50 वर्ष पर लाठियों से वार कर दिया। घायल महिला को कर्नलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। शनिवार को महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका विजयलक्ष्मी सिंह के पुत्र संदीप सिंह निवासी निवासी ग्राम बटौरा बख्तावर की तहरीर पर सात लोगों सत्येंद्र सिंह, किशन सिंह, उमेश प्रताप, सुनील सिंह, अनुज सिंह, अभिषेक सिंह, संजीत सिंह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : केन्द्रीय गृह मंत्री के हाथों पुस्तक लेखन के लिए पुरस्कृत हुए ASP शिवराज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular