Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : मारपीट करने के जुर्म में तीन लोगों को सजा

Gonda News : मारपीट करने के जुर्म में तीन लोगों को सजा

संवाददाता

गोंडा। प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुषमा ने मारपीट करने के तीन आरोपियों को डेढ़ वर्ष की कैद और अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की अदायगी न करने पर अतिरिक्त सज़ा भुगतनी होगी। अभियोजन के अनुसार थाना तरबगंज के हिलालपुर निवासी हरिप्रसाद सिंह ने इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई कि वादी के गांव के ही मुन्ना लाल, हनुमान व दूधनाथ मुकदमें के संबंध में सुबह छह बजे राम किशुन से बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान ही तीनों लोगों ने मिलकर लाठी डंडे से राम किशुन को मारा पीटा जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। अदालत ने अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलों को सुना तथा पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का गहन अवलोकन करने के पश्चात आरोपियों को मारपीट करने का दोषी करार देते हुए डेढ़ वर्ष की कैद व ढाई हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की अदायगी न करने पर अतिरिक्त सज़ा भुगतनी होगी।

यह भी पढें : UPSC के नतीजों से UP Police में खुशी का माहौल

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular