संवाददाता
गोंडा। फुलवारी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को मातृ दिवस मनाया गया। मातृ दिवस मां के प्यार और मातृत्व को समर्पित खास दिन होता है, जिसे दुनिया के कई देश अपने-अपने तरीके से मनाते हैं। मदर्स डे मई महीने के दूसरे रविवार के दिन मनाया जाता है। भारत हो या अन्य कोई देश, हर कोई मां के निस्वार्थ प्रेम और लगाव को अच्छे से समझता है। मां तो हर रोज किसी न किसी तरह से अपना प्यार दिखा देती है, लेकिन मदर्स डे वह खास दिन होता है। जब बच्चे मां के प्रति अपने प्यार को महसूस कराने के लिए उनके लिए कुछ खास करते हैं। मातृ दिवस के शुभ अवसर पर फुलवारी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक डाक अधीक्षक किरण सिंह और एलबीएस पीजी कालेज प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष सुश्री वर्षा सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में फुलवारी के फूलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर मुख्य अतिथियों और माताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार पीपी यादव, स्कूल की प्रबंधक श्रीमती नीता सिंह, उप प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा, स्कूल समन्वयक सौम्या द्विवेदी, शिक्षक गण ज्योति चौरसिया, ज्ञानेंद्र सिंह, हर्षित सिंह, आलोक द्विवेदी, दिव्या सिंह, चांदनी दुबे, निशी मिश्रा, आशीष रुम्बा, श्वेता सिंह, दिनेश सोनी, संगीता शुक्ला, अंकिता श्रीवास्तव, अनुष्का शुक्ला, अंजली ओझा, सूर्यकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : 12 प्रशासनिक अफसरों के तबादले, देखें पूरी सूची
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
