Thursday, March 19, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: मातहतों संग ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सभागार में बैठकर सुनी जन...

Gonda News: मातहतों संग ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सभागार में बैठकर सुनी जन शिकायतें

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही द्वारा दिए गए निर्देशों के क्र्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल ने सदर तहसील के सभागार में मातहत राजस्व अधिकारियों के साथ जन शिकायतों की सुनवाई की। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में डीएम ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने चैम्बर के बजाय मातहतों संग सभागार में बैठकर जन शिकायतें सुनने का निर्देश दिया था। साथ ही इसकी सेल्फी भी ईडीएम द्वारा बनाए गए ग्रुप पर भेजने का निर्देश दिया था। इसके अनुपालन में सदर तहसील में सुनवाई शुरू हो गई है। हालांकि एसडीएम के पद पर कार्यभार सम्हालने के बाद से ही नव नियुक्त ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल ने ऐसी व्यवस्था शुरू कर दी थी। शासन का यह आदेश बाद में आया है। जनसुनवाई के दौरान तहसीलदार सदर पुष्कर मिश्र, तहसीलदार (न्यायिक) मिश्री सिंह चौहान, नायब तहसीलदार गण अमित यादव, धर्मेन्द्र कुमार, सुश्री नेहा राजबंशी भी मौजूद रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular