Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: माडल स्कूल धौरहरा की व्यवस्था देख दंग रह गईं सचिव...

Gonda News: माडल स्कूल धौरहरा की व्यवस्था देख दंग रह गईं सचिव बेसिक शिक्षा!

प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह को दी शाबाशी, व्यवस्था को सराहा

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा महानिदेशक अनामिका सिंह के प्राथमिक पाठशाला धौरहरा पहुंचने पर छात्राओं ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले उन्होंने कक्षा कक्ष में जाकर छात्रों से बातचीत की और उन्हें पुस्तक वितरित किया। उसके बाद छात्रों से उन्होंने कोविड के बाद स्कूल आने के बारे में पूछा तो बच्चों ने बताया कि मैम बहुत अच्छा लग रहा है। सचिव ने कहा कि इतने अधिक बच्चे इस बात का प्रतीक हैं कि स्कूल में बहुत मेहनत की जाती है। बच्चों के रचनात्मकता को देखकर नोडल अधिकारी काफी खुश हुईं। महानिदेशक को स्कूल के प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह ने अपनी लिखी हुई पुस्तकों को भेंट किया। पुस्तक लेखन के बारे में कहा कि आपने बच्चों की भावनाओं को अच्छे से प्रस्तुत किया है। यह निश्चित ही सराहनीय है। महानिदेशक ने जिले के अधिकारियों और स्कूल के अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रयास सराहनीय है। वहीं नोडल अधिकारी ने स्कूल के रसोई घर की भी तारीफ की और मीनू के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दूध मंगाने और वितरण की प्रक्रिया के बारे में भी जाना और उत्तर से संतुष्ट दिखीं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय मोहन वन ने फल वितरण और उपस्थिति के बारे में अवगत कराया, जिसकी उन्होंने तारीफ की। डीबीटी के बारे में पूछने पर खंड शिक्षा आरपी सिंह ने जानकारी दी। नोडल अधिकारी अनामिका सिंह के साथ मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय मोहन वन ने स्कूल में पौधरोपण कर पानी दिया। महानिदेशक ने स्कूल में रियल हीरोज के पोस्टर देखकर गदगद हुईं। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को अच्छी सीख मिलेगी। उन्होंने स्कूल में लगे अन्य संसाधनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा बहुत मेहनत से ऐसा स्कूल बनता है। इस दौरान मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह, जिला समन्वयक (पंचायती राज) अभय सिंह रमन, मजिस्ट्रेट वीर बहादुर यादव, ग्राम प्रधान मायाराम, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नकछेद, राम कुमार सिंह, भालेन्दु कुमार सिंह, राजकुमार, उत्तम प्रसाद, पप्पू कुमार सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : गौ आश्रय स्थलों की गहन जांच हेतु DM ने बनाई कमेटी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular