जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिला परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष गौतम ने बताया है कि उप्र माटी कला बोर्ड के अर्न्तगत मण्डल स्तर पर कुम्हारों, कारीगरों द्वारा उनके उत्पाद को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में प्रथम पुरस्कार 15000, द्वितीय पुरस्कार 12000 व तृतीय पुरस्कार 10000 से पुरस्कृत किया जाना है। शिल्पियों का चयन उनके द्वारा प्रदर्शित उत्पादों को फाइन आर्ट के विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय टीम द्वारा की जायेगी। कार्यक्रम विकास खण्ड झंझरी सभागार में 19 अगस्त को संपन्न होगा। उन्होंने कहा है कि इच्छुक कुम्हार/शिल्पी, कारीगर हों एवं अपने उत्पादित कलाकृतियों को प्रदर्शित करना चाहते हों तो अपने उत्पाद के साथ, फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक सहित प्रातः 10 बजे सम्पर्क कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा में भाग लेने हेतु कोई टीए, डीए अनुमन्य नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, 122 राजा मोहल्ला से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।
यह भी पढ़ें : DIOS और प्रधानाचार्य सहित तीन निलंबित; EO पर कार्रवाई तय
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
