Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : माटी कला कारीगरों को मिलेगा 25 फीसद अनुदान

Gonda News : माटी कला कारीगरों को मिलेगा 25 फीसद अनुदान

संवाददाता

गोण्डा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष गौतम ने बताया है कि उप्र माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में माटी कला से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियां जैसे खिलौना निर्माण, घरेलू उत्पाद (घड़ा, सुराही, जग, कुल्हड़, गिलास, कटोरी, अचारदानी, कप-प्लेट इत्यादि) व भवन निर्माण सामग्री (फ्लोर टाइल्स, रूफ टाइल्स, लैट्रिन पाइप, वाश बेसिन) एवं सजावटी सामान (गुलदस्ता, गार्डन पार्ट्स, बोनसाई पाट्स, लैम्प इत्यादि) की व्यक्तिगत निर्माण/उत्पादन इकाई हेतु अधिकतम 10 लाख तक का प्रोजेक्ट बैंकों के माध्यम से वित्तपोषित कराया जाना है। इस योजना अंतर्गत लाभार्थी का स्वयं का अंशदान 05 तथा शेष 95 फीसद बैंक ऋण अनुमन्य होगा। नियमानुसार 25 प्रतिशत मार्जिन मनी (अनुदान) राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। 05 लाख के ऋण हेतु लाभार्थी को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी (शहरी/ग्रामीण क्षेत्र) का होना, न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं साक्षर होना अनिवार्य है, जबकि रुपए 05 लाख से अधिक की परियोजना हेतु कक्षा आठ पास व माटी कला में प्रशिक्षण अथवा माटी कला की परम्परागत जानकारी होना आवश्यक है। माटी कला उत्पाद निर्माण इकाई की स्थापना हेतु इच्छुक व्यक्ति जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 122 राजा मोहल्ला, जनपद गोण्डा से सम्पर्क कर किसी भी कार्य दिवस में निःशुल्क आवेदन प्राप्त कर पूर्ण रूप से भरकर सभी आवश्यक प्रपत्र (नवीनतम फोटो, आधार/पैन कार्ड, शैक्षिक योग्यता, जाति/निवास प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र) के साथ आगामी 30 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं, जिसका चयन शासन द्वारा गठित समिति द्वारा किया जायेगा। तदोपरान्त ऋण पत्रावली संबंधित बैंक शाखा को प्रेषित कर दिया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9580503142, 9450526513, 7652029574 एवं 8853865288 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Gonda News : माटी कला कारीगरों को मिलेगा 25 फीसद अनुदान

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular