Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : मांगलिक कार्यक्रम में गए युवक की मिली लाश

Gonda News : मांगलिक कार्यक्रम में गए युवक की मिली लाश

संवाददाता

गोंडा। जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बीती रात एक मांगलिक कार्यक्रम में गए युवक की लाश बरामद हुई है। मृतक के पिता की तरफ से थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में नामजद किए गए तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मी कांत गौतम ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के गांव धनौली में शुक्रवार को ओम प्रकाश नामक एक व्यक्ति के यहां मांगलिक कार्यक्रम था। श्याम लाल (20) पुत्र जगत राम को उसके तीन दोस्त घर से बुलाकर उसी कार्यक्रम में ले गए थे। देर रात तक बेटे के घर न लौटने पर जगत राम उसे बुलाने गया, किन्तु उसके दोस्तों ने कुछ देर बाद घर आने की बात कहते हुए उसे वापस कर दिया। सीओ ने बताया कि शनिवार को सुबह गांव के बाहर टावर के पास बाग में युवक की लाश मिली। सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फारेंसिक टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। साक्ष्य संकलित करते हुए शव का पंचनामा करवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। मृत युवक के पिता की तहरीर पर उसके तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें : DIG ने किया पुलिस लाइन व कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular