Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Gonda News : महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता

गोण्डा। जिले के खोंडारे थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक महिला से दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने आज यहां बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला अपने बच्चों के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के ससुर की तहरीर पर स्थानीय थाने में एक युवक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक विक्रम को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। एसपी ने महिला के साथ गैंग रेप की वारदात होने से साफ इंकार किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular