Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : महिला से गैंग रेप का आरोप, नहीं लिखा गया...

Gonda News : महिला से गैंग रेप का आरोप, नहीं लिखा गया मुकदमा

संवाददाता

गोण्डा। जिले के परसपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। कर्नलगंज व परसपुर थाने का चक्कर लगाकर थक चुकी पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि 13 जुलाई की शाम वह पास के एक खेत में शौच के लिए गई थी। वापस आते समय कुछ लोग उसका मुंह दबाकर सफेद रंग की गाड़ी में बैठा लिया। एक अज्ञात स्थान पर ले गये। जहां तीन रात तक बंधक बनाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे कर्नलगंज के सुक्खा पुरवा चौराहे के पास छोड़ दिये। आरोपितों ने घटना के बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। उसने कोतवाली में तहरीर दिया। जहां पुलिस ने घटना परसपुर थाना क्षेत्र की बताकर उसे वहीं जाने की सलाह दे दी। पीड़िता का आरोप है कि वह परसपुर थाने पर गई जहां पुलिस मुकदमा लिखने से कतराती रही और भगा दिया। सीओ कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि मामला संज्ञान में है। महिला ने पूछताछ के दौरान बताया है कि आरोपियों ने उसे मारा पीटा था। किसी के कहने पर उसने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिस पर उसे मारपीट की तहरीर देने को कहा गया, मगर वह वापस नहीं आई।

RELATED ARTICLES

Most Popular