जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह ने बुधवार को शिविर कार्यालय में परिक्षेत्रीय जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध गोष्ठी कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की गयी। साथ ही आगामी त्यौहार नवरात्रि पर विभिन्न धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुये शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। आइजी ने जनपदों के प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रभावी रात्रि गश्त व नियमित पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्रों के अपराधियों की निगरानी तथा सक्रिय अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने के लिए थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं। जनपद में विभिन्न स्तरों पर लम्बित आईजीआरएस प्रकरणों व जन शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता देते हुये गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित कराएं। महिला पुलिस कर्मियों को बीट क्षेत्र में भेजे जाने एवं ऐसी महिला पुलिस कर्मी जिन्हें अभी तक बीट आवंटित नहीं की गयी है, उन्हें बीट आवंटित किया जाय।
यह भी पढ़ें : कानून व्यवस्था को लेकर सतर्क दृष्टि रखें DM, SP-आयुक्त
उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु महिला पुलिसकर्मियों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा व शासन की योजनाओं के सम्बन्ध में जागरुक करते हुये लाभान्वित कराये जाने के निर्देश दिये गये। थाने पर आने वाले शिकायत कर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को अति शीघ्र निस्तारित कराने एवं शिकायत कर्ताओं व आम जनमानस से शालीनता से पेश आने के निर्देश दिये गये। पुलिस कर्मियों को प्रत्येक माह में शस्त्र प्रशिक्षण देते हुये उनसे शस्त्र हैण्डलिंग कराये जाने के निर्देश दिये गये। बीते दिनों पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक द्वारा आयोजित कार्यशाला के माध्यम से निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुपालन क्रम में आईजी डा. राकेश सिंह द्वारा पुलिस कर्मियों को नियमित योगाभ्यास कराये जाने की बात कही गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बहराइच सुजाता सिंह, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर हेमन्त कुटियाल व पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती अरविंद कुमार मौर्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : नामी अपराधी निकला ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का लुटेरा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
