Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म

Gonda News : महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म

संवाददाता

गोण्डा। जिला मुख्यालय पर पटेल नगर मोहल्ले में स्थित गोण्डा नर्सिंग होम में रविवार को एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। नर्सिंग होम की संचालक डा. अनीता मिश्रा ने बताया कि बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार की रहने वाले सादिक अली की पत्नी अंजुम बानो गर्भवती थीं। उन्हें प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को पूर्वान्ह करीब 11 बजे उन्होंने एक साथ दो पुत्र और दो पुत्रियों को जन्म दिया। उन्होनें बताया कि चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डा. अनीता मिश्रा ने सोशल मीडिया ‘फेसबुक’ पर बच्चों की फोटो शेयर करते हुए लोगों की इसकी जानकारी दी। इसके बाद महिला और चिकित्सक को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular