Monday, March 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में भरे जाएंगे योजनाओं के फार्म

Gonda News: महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में भरे जाएंगे योजनाओं के फार्म

महिला आयोग की सदस्य 01 सितंबर को करेंगी सर्किट हाउस में जनसुनवाई

संवाददाता

गोण्डा। महिला आयोग की सदस्य के जागरूकता शिविर व जनसुनवाई कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा बुधवार को सर्किट हाउस में एक कैम्प का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कर्मचारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के फार्म भराये जायेंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि 01 सितम्बर को 11 बजे से महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुमन सिंह द्वारा सर्किट हाउस में जनसुनवाई की जायेगी तथा पिछले माह तक महिला उत्पीड़न की समीक्षा तथा उन पर की गयी कार्यवाहियों की भी समीक्षा करेंगी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जनपद की महिलाएं सर्किट हाउस में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रख सकती हैं। इसका तत्काल निस्तारण कराये जाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम के साथ ही मिशन शक्ति फेज-03 के अन्तर्गत जागरूकता शिविर व कैम्प का भी आयोजन किया जायेगा। कैम्प में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्योपरान्त निराश्रित महिला पेंशन सम्बन्धी आवेदनों को भी प्राप्त किया जायेगा तथा उन्हें आनलाइन भी कराया जायेगा। इसके उपरान्त पात्रता की दशा में उन्हें लाभान्वित कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें :सेवानिवृत्त हो रहे पीएसी के 4 जवानों को कमाण्डेंट ने दी विदाई

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular