Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दूसरी बार हाउस अरेस्ट

Gonda News: महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दूसरी बार हाउस अरेस्ट

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष रमा कश्यप को पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार को एक बार पुनः घर में नजरबंद किया गया। इसके पहले सोमवार को भी लखीमपुर में प्रदर्शनकारी किसानों की हत्या की घटना का विरोध प्रदर्शन को रोकने की मंशा से उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया गया था। बुधवार को स्टेशन रोड स्थित लोहिया धर्मशाला स्थित आवास पर आधा दर्जन महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों ने उनके घर पर डेरा डाल दिया और घर के रास्ते पर पहरा बैऐठा दिया गया। अपनी नजरबंदी का विरोध करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री कश्यप ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसान का विरोध कर कोई भी सरकार ज्यादा दिन सत्ता में नही रह सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं से डर रही है। सीतापुर में कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी सहित अन्य स्थानों पर स्थानीय महिला कार्यकर्ताओं सहित मुझे जनपद तीन दिनों से लगातार पुलिस प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही है। सरकार की नजर में हम महिलाएं आतंकवादी नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लखीमपुर किसानों के ऊपर गोली चलाई जाती है और गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी जाती हैं। प्रशासन ऐसे अपराध को रोकने में अक्षम है। अपराधी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पा रही है और इस घटना का विरोध करने वाले नेताओं को दबाया जा रहा है। बिना कारण के मुझे हाउस अरेस्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं इतने कमजोर नहीं है यह सरकार से कतई डरने और दबने वाली नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : SDM ने हस्तक्षेप कर खत्म कराई वकीलों की हड़ताल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular