ब्लॉक स्तर पर स्वावलम्बन कैम्प आयोजित कर पहुंचाया जाएगा योजनाओं का लाभ
सीफार संस्था के सहयोग से राज्य, मंडल व जिला स्तर पर आयोजित होगा मीडिया वर्कशॉप
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। महिला कल्याण विभाग ने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति फेज 4.0 के तहत 100 दिवसीय विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत अप्रैल से जून माह तक जनपद समेत पूरे प्रदेश में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी । यह कहना है जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी का। उनका कहना है कि मिशन शक्ति फेज 4.0 के सम्बन्ध में निदेशक महिला कल्याण मनोज कुमार राय ने सभी जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आयोजित होने वाली गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा के बारे में अवगत कराया है, जिसके मुताबिक, मिशन शक्ति 4.0 में जन-जन तक पहुंच कर उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ देना हमारा मुख्य उदेश्य है।
यह भी पढें : ARTO व पुलिस को नहीं है मुख्य सचिव के आदेश की परवाह
प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि गतिविधियों में 13 से 21 अप्रैल के बीच जनपदों द्वारा ब्लॉक स्तर पर एक दिवसीय भव्य स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन कर मिशन शक्ति 4.0 की विधिवत शुरुआत की जायेगी व प्रत्येक 15 दिवसों के अंतर पर ऐसे कैम्प आयोजित किये जायेंगे। कैम्प के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों का चिन्हांकन करते हुए लाभ भी पहुंचाया जायेगा। इन कैम्पों के माध्यम से सरकारी योजनाओं के दायरे में आने वाले परिवारों, महिलाओं और बच्चों के आवेदनों की समस्त कार्यवाही ‘इन वन विंडो कैम्पस’ के माध्यम से पूरी की जायेगी। कैम्प में फार्म भरने से लेकर सत्यापित करने और स्वीकृत करने वाले सभी अधिकारी व कर्मचारी को उपस्थित रहना होगा ताकि पात्र लोगों को वहीं पर लाभ दिलाने की कार्यवाही पूरी की जा सके। कैम्प के आयोजन के बारे में समुदाय को अवगत कराने के लिए प्रचार-प्रसार के माध्यमों का बेहतर इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो सकें और योजनाओं का लाभ ले सकें । हर ग्राम सभा के प्रधान व बाल संरक्ष्ण समिति को भी सक्रिय किया जाएगा ताकि हर ग्रामीण को कैम्प के आयोजन की जानकारी हो सके।
यह भी पढें : ‘हिन्दुस्तान डेली न्यूज’ की मुहिम से मिला मण्डल के बेरोजगारों को बड़ा तोहफा!
मेगा इवेंट-‘जागरुक’ मीडिया एडवोकेसी वर्कशॉप :
मिशन शक्ति 4.0 के तहत 22 अप्रैल को मुख्यालय महिला कल्याण के तत्वावधान में सेंटर फार एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) संस्था के सहयोग से लखनऊ में मेगा इवेंट का आयोजन किया जायेगा । इसके तहत राज्य स्तरीय ‘जागरुक’ मीडिया एडवोकेसी वर्कशॉप का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में 26 अप्रैल से 30 जून के मध्य सभी मंडलों में सीफार संस्था के सहयोग से मंडल स्तरीय ‘जागरुक’ मीडिया एडवोकेसी वर्कशॉप का आयोजन किया जायेगा। इन वर्कशॉप के माध्यम से विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने पर मीडिया के साथ विचार विमर्श होगा। इसके अलावा कई अन्य प्रकार की गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। इसके तहत एक मई को अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम दिवस और तीन मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर एक से सात मई तक बाल विवाह व बाल श्रम के खिलाफ जागरुकता व रेस्क्यू के लिए ‘आपरेशन मुक्ति’ वृहद आयोजन किया जायेगा। 13 मई को प्रत्येक ग्राम सभा स्तर पर बच्चों और महिलाओं सम्बन्धी विभिन्न मुद्दों पर जागरुकता व विचार-विमर्श हेतु प्रधान सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। 26 से 28 मई के बीच लिंगानुपात पर जागरुकता के लिए समस्त ग्राम सभाओं में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गुड्डा-गुड्डी बोर्ड की स्थापना की जायेगी। दो जून को मेगा इवेंट ‘हक़ की बात जिलाधिकारी के साथ’ का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन और दहेज़ हिंसा आदि के सम्बन्ध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझाव व सहायता के लिए दो घंटे का पारस्परिक संवाद आयोजित किया जाएगा। 30 जून को मेगा इवेंट ‘अनंता’ का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रेरक महिलाओं और बालिकाओं की पहचान की जायेगी और सम्मान किया जाएगा।
यह भी पढें : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले पांच डाक्टर

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
