Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: महिला आयोग की सदस्य ने सर्किट हाउस में सुनी जन...

Gonda News: महिला आयोग की सदस्य ने सर्किट हाउस में सुनी जन शिकायतें

संवाददाता

गोण्डा। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुमन सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में मिशन शक्ति फेज तीन के अंतर्गत महिलाओं से सम्बन्धित कार्यक्रम मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिलाओं की पेंशन, आदि की जागरूकता शिविर एवं स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें महिला कल्याण विभाग एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जन सामान्य को जागरूक किया गया। उन्होंने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से बैठक कर जनसुनवाई की तथा समस्त विभागों की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिये प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें एवं पीड़ित महिलाओं को उनकी समस्याओं का निराकरण त्वरित कराये जायें। इस जागरूकता शिविर में राज्य महिला राज्य महिला आयोग सदस्य द्वारा ‘मिशन शक्ति फेज 3‘ के अन्तर्गत नारी सशक्तिकरण एवं महिलाओं से सम्बन्धित सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री संतोष कुमार सोनी द्वारा महिला कल्याण विभाग में संचालित निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के आवेदन करने एवं अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। वहां पर उपस्थित महिला सामाजिक कार्यकर्ता रुचि मोदी द्वारा सभी महिलाओं को हेल्पलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ कच्ची शराब बनाने में लिप्त महिलाओं को अन्य कार्य करने के लिए जागरूक किया।

यह भी पढ़ें : महिला के साथ ऐसा क्या हुआ कि 45 मिनट तक रोकनी पड़ी बस

राज्य महिला आयोग सदस्य द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सहायता एवं सुरक्षा चक्र के रूप में हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076, 112, 1098, 102, 108, हमेशा तात्पर्य है, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन एवं महिलाओं से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 12 शिकायत के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें सदस्य महोदया, द्वारा संबंधित अधिकारियों को तत्काल सभी शिकायतों के निस्तारण करने के दिये निर्देश। सदस्य द्वारा जिला कारागार पहुंचकर वहां निरुद्ध 37 महिला बंदियों के बारे में प्रभारी अधीक्षक दीपांकर भारती से जानकारी ली। इस अवसर जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम, परिवार न्यायालय की काउंसलर श्रीमती सरस्वती तिवारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक मुकेश कुमार वर्मा, महिला थानाध्यक्ष श्रीमती पूनम यादव, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र गौतम,, महिला कल्याण अधिकारी फरहाना फातिमा, जिला समन्वयक श्रीमती ज्योत्सना सिंह, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी जेपी यादव, न्याय पीठ कल्याण समिति के स्टेनो मनोज कुमार उपाध्याय, महिला सामाजिक कार्यकर्ता रुचि मोदी, हिंदू युवा वाहिनी के महिला मोर्चा की प्रभारी देवीपाटन गोण्डा श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, बेसिक शिक्षा विभाग से राज संदर्भदाता श्रीमती विनीता कुशवाहा, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी विभाग की महिलाएं एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : दुष्यंत कुमार ने इसलिए रखा था ‘परदेशी’ उपनाम!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular