जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष रमा कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट दिए जाने की घोषणा से निश्चय ही राजनीति में एक नया बदलाव आएगा और समाज में महिलाओं को सम्मानजनक स्थिति प्राप्त होगी। सुश्री कश्यप बुधवार को राजा मोहल्ला स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित महिला कांग्रेस की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश के वर्तमान नफरत असमानता और इस महिलाओं के विरुद्ध हिंसा शोषण की राजनीति को खत्म करने का जो संकल्प लिया है, उसके भविष्य में सुखद परिणाम निकलेंगे। उन्होंने कहा कि अन्याय व शोषण से पीड़ित महिलाएं प्रियंका गांधी से प्रेरणा लेकर अन्याय से मुक्ति के लिए कांग्रेस के संघर्ष में सहयोग करें। बैठक को अन्य महिला पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए संकल्प व्यक्त किया कि जनपद में महिला कांग्रेस का संगठन मजबूत है। महिला कार्यकर्ता पार्टी के निर्देश पर किसी भी विधानसभा क्षेत्र में सत्तारूढ़ पार्टी के प्रत्याशियों को चुनौती देने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर सरोज मौर्य, नीलम पाठक, पुष्पा, प्रतिमा दुबे, सोफिया बानो, अनुष्का वर्मा आदि मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें : कैदी के प्राइवेट पार्ट में फंसी बोतल, निकालने की कोशिश में पेट में घुसी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
