Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: मनवर नदी में उतराता मिला लापता बुजुर्ग का शव

Gonda News: मनवर नदी में उतराता मिला लापता बुजुर्ग का शव

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र के बरदही बाजार से दो दिन पहले लापता हुए बुजुर्ग का शव गुरुवार को राजा तालाब के पास मनवर नदी में उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के बरदही गांव निवासी सुग्रीव यादव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता सुमिरन यादव (62) सोमवार रात अचानक घर से गायब हो गए थे। उनकी मानसिक हालात ठीक नहीं थी। लापता पिता की काफी खोजबीन करने के बाद कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करने के लिए सूचना दी थी। लाश मिलने की सूचना पर कोतवाल श्याम बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular