Thursday, March 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर DM की राजनैतिक दलों...

Gonda News: मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर DM की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

संवाददाता

गोण्डा। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न हुई जिसमें चर्चा के बाद प्राप्त प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शाही ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के 07 सितम्बर को वर्तमान जनप्रतिनिधियों व मान्यता प्राप्त राजैनतिक दलों के साथ बैठक के बाद शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अन्तिम रूप दिया जाएगा। इसी प्रकार 15 सितम्बर को कंट्रोल टेबल की एन्ट्री, 20 सितंबर को विधानसभा क्षेत्रवार सभी संलग्नकों सहित मतदेय स्थलों की सूची को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराया जाना तथा 25 सितंबर को मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदेय स्थलों के प्रस्ताव अनुमोदन हेतु आयोग को भेजे जाने का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार 1200 से अधिक मतदाता होने पर नया पोलिंग स्टेशन बनाए जाने के निर्देश हैं। इसी क्रम में विभिन्न स्तरों से कुल 42 प्रस्ताव प्राप्त हुए जिन पर सम्यक विचारोरान्त बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह, एसडीएम करनैलगंज हीरालाल, मनकापुर ज्ञानचन्द्र गुप्ता, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जंगजीत वर्मा, राजनैतिक दलों में भाजपा से राजेश राय चन्दानी सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : गबन के आरोपी VDO के विरुद्ध DM ने दी अभियोग चलाने की अनुमति

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular