संवाददाता
गोण्डा। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने आसन्न विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत मतदेय स्थलों पर उपलब्ध एएमएफ एवं ईएमएफ की समीक्षा तथा उन पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ससमय आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु जनपद स्तर पर जिला स्तरीय समिति गठित कर दायित्व निर्धारित किया है। इस सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शाही ने बताया कि समिति में मुख्य विकास अधिकारी, अध्यक्ष तथा नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय, वीर बहादुर यादव, उपजिलाधिकारी (न्यायिक), जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड, जल निगम, समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा समस्त अधिशासी अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि समिति द्वारा सप्ताह में 02 बार बैठक कर समस्त विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर एएमएफ तथा ईएमएफ के सम्बन्ध में समीक्षा कर पाई गयी कमियों का समाधान कराया जाएगा, साथ ही साथ सप्ताहान्त में विधानसभा क्षेत्रवार स्थिति की रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
यह भी पढ़ें : पुलिस सुरक्षा में प्रेमी संग गोण्डा पहुंची नोएडा की स्वाति
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
