Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का प्रेक्षकों ने किया निरीक्षण

Gonda News : मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का प्रेक्षकों ने किया निरीक्षण

संवाददाता

गोण्डा। विधानसभा निर्वाचन हेतु मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण बुधवार को एलबीएस पीजी कालेज में प्रारम्भ हो गया। इस अवसर पर प्रेक्षकों ने डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार के साथ प्रशिक्षण कार्य का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकों व जिला निर्वाचन अधिकारी ने कक्षों में जाकर प्रशिक्षण कार्य को देखा तथा कार्मिकों को सचेत करते हुए कहा कि वे लोग ईवीएम, वीवीपैट आदि की हर बारीकी को अच्छी तरह समझ लें ताकि मतदान के दिन उन्हें कोई परेशानी न हो। इस दौरान उन्होंने पोस्टल बैलेट से मतदान कार्मिकों के मतदान कार्य को भी देखा।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी कार्मिक शशांक त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिदिन दो पालियों में कुल दो हजार कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरान्त कार्मिकों का प्रशिक्षण टेस्ट भी लिया जाएगा तथा फेल होने वाले कार्मिकों को पुनः प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। प्रशिक्षण में शत-प्रतिशत कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित हो इसके लिए प्रशिक्षण शुरू होने व समाप्ति के समय दो बार उपस्थिति ली जाएगी तथा अनुपस्थिति कार्मिकों के विरूद्ध निलंबन के साथ ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने प्रेक्षकों को बताया कि कार्मिक प्रशिक्षण में आने वाले हर कार्मिक को कोरोना से बचाव हेतु फ्री में आयुष किट भी प्रदान की जा रही है। निरीक्षण के दौरान डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, डीसी मनरेगा संत कुमार, डीडी एग्रीकल्चर शैलेन्द्र शाही, बीएसए आरपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Gonda News : मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का प्रेक्षकों ने किया निरीक्षण
यह भी पढ़ें : आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में दो शिक्षक निलम्बित
कलमकारों से अनुरोध..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular