नवम्बर माह में आयोजित विशेष अभियान की तिथियों में किए जा सकेंगे दावे व आपत्ति
संवाददाता
गोण्डा। अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने आगामी एक नवम्बर से शुरू होने वाले मतदाता सूची के पुनरीक्षण में स्कूल कालेजों के प्रधानाचार्यों से सहयोग मांगा है। गुरुवार शाम राजकीय बालिका इण्टर कालेज के सभागार में एक बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तकनीक के बढ़ते दौर में आनलाइन आवेदन करने में ज्यादा सुगमता होगी। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप अभियान चलाकर प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग की अपील किया। अपर जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्यों से आग्रह किया है कि वे पुनरीक्षण के दौरान इन तिथियों में नियुक्ति पदाभिहित अधिकारियों एवं बूथ लेबिल अधिकारियों को आवश्यकता पड़ने पर भवन, फर्नीचर आदि उपलब्ध कराएंगे। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि एनसीसी, एनएसएस के बच्चे तथा स्काउट गाइड स्वीप अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। मतदाता सूची को दुरुस्त कराने में इनका सहयोग अवश्य लिया जाय। उन्होंने स्कूल कालेजों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के माध्यम से उनके परिवार के प्रत्येक बालिग सदस्य का नाम मतदाता सूची में होने का सत्यापन कराने पर बल दिया। डीआइओएस ने कहा कि प्रत्येक महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से मतदाता पंजीकरण कक्ष की स्थापना की जानी है। उन्होंने विधानसभा वार चलने वाली पुनरीक्षण प्रक्रिया में सम्बंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय के सम्पर्क करने पर उन्हें पूर्ण सहयोग दिए जाने की भी अपील की। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने राजस्व कर्मियों व प्रधानाचार्यों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आफलाइन आवेदन ज्यादा सुगम होगा।

यह भी पढ़ें : LBS कालेज को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए करूंगा हर संभव प्रयास-प्राचार्य
बताते चलें कि जनपद की सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों क्रमशः 295 मेहनौन, 296 गोण्डा, 297 कटरा बाजार, 298 कर्नलगंज, 299 तरबगंज, 300 मनकापुर (अजा) एवं 301 गौरा की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 01 नवम्बर, 2021 को सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। दावे और आपत्तियां नियत प्रारूप 6, 6क, 7, 8, 8क जो भी समुचित हो, पर 07 नवम्बर 2021 (रविवार), 13 नवम्बर 2021 (शनिवार), 21 नवम्बर 2021 (रविवार) एवं 28 नवंबर, 2021 (रविवार) को विशेष अभियान तिथियों में मतदान केन्द्रों पर प्राप्त किया जाएगा। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेविल एजेन्टों के साथ बूथ लेविल अधिकारियों एवं समस्त पदाभिहित अधिकारियों (मतदान केन्द्रों पर) द्वारा दावें और आपत्तिया प्राप्त की जायेगी। निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी को नियत है। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जंगजीत सिंह वर्मा, एलबीएस कालेज के डा. शिव शरण शुक्ल, डा. रेखा शर्मा, डा. बृजेश द्विवेदी, राधा मोहन पाण्डेय, ऋषि शुक्ला, रवि यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : निर्धारित प्रारूप पर आपदा लिपिक को आवेदन करें कोरोना मृतक आश्रित, मिलेगी सहायता
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
