संवाददाता
गोण्डा। मतदाता जागरूकता को लेकर नगर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज में वृहद स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भारत निर्वाचन से नियुक्त प्रेक्षकों तथा जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ उज्जवल कुमार व मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपील किया कि आने वाली 27 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करेंगें तथा अपने आसपास के लोगों व अपने मित्रों को मतदान के लिए जरूर प्रेरित करेंगे। छात्राओं द्वारा बनाई गई सुंदर रंगोलियों व मेहंदी की रचनाओं ने प्रेक्षकगणों व जिलाधिकारी का मन मोह लिया। सभी अधिकारियों ने छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली की प्रशंसा की। कॉलेज परिसर में जिलाधिकारी तथा प्रेक्षकों ने फीता काटकर व हरी झण्डी दिखाकर मतदाता जागरूकता स्कूटी रैली को रवाना किया। इसके बाद अधिकारियों ने छात्राओं द्वारा बनाई सुन्दर रंगोलियों व हाथों पर मेहंदी के माध्यम से बनाई मतदाता जागरूकता की रचनाओं का अवलोकन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से आहवान किया कि जब युवा साथ आएंगे, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। इसलिए जितने भी युवा साथी, छात्र-छात्राएं हैं, वे लोकतंत्र के इस महापर्व में आगे आएं और स्वयं तो मतदान करें ही, अपने परिजनों, पड़ोसियों तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि से जुड़े हुए अपने मित्रों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उनसे वचन लें कि वे 27 फरवरी को वोट डालने जरूर जाएंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं एवं अधिकारियों को मतदाता जागरूकता व मतदान की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक रघुनाथ पाण्डेय ने किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, एलबीएस प्राचार्य डॉ. रवीन्द्र कुमार पाण्डेय, टामसन प्रधानाचार्य राम करन वर्मा, व्यायाम शिक्षक संजय सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : फर्जी मतदाता फोटो पहचान पत्र बनाने वालों को सख्त चेतावनी

कलमकारों से अनुरोध..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
