संवाददाता
गोण्डा। मकर सक्रांति के पर्व पर शनिवार को स्थानीय आवास विकास कालोनी में नगर के प्रतिष्ठित उद्यमी दीप चन्द्र अग्रवाल द्वारा धूमधाम से भण्डारे का आयोजन किया गया। आसपास के लोगों, राहगीरों व रिक्शा चालकों आदि ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर आनन्द लिया। भंडारा पूर्वान्ह से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। आने वाले सभी लोगों को पूड़ी और सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। दिन भर सैकड़ो लोगों ने भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक दीप चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि मकर संक्रांति के पर्व पर स्नान, दान का विशेष महत्व है। इसी क्रम में उन्होंने इस भण्डारे का आयोजन किया है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता व भाजपा नेता केके श्रीवास्तव, प्रतिष्ठित व्यवसायी सुनीत कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : कोविन पोर्टल पर ऐसे सुधारें नाम, आयु, लिंग आदि सम्बंधी त्रुटियां
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
