Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : भूमि पूजन की खुशी में सुंदर काण्ड का पाठ...

Gonda News : भूमि पूजन की खुशी में सुंदर काण्ड का पाठ आयोजित

संवाददाता

धानेपुर, गोण्डा। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री कर कमलों से आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर की आधारशिला व श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमिपूजन किया गया। इसी के उपलक्ष्य में मैहनौन विधानसभा के मुजेहना ब्लाक के अंर्तगत ग्राम पंचायत पूरेसबसुख के राजस्व ग्राम सोहिली मे स्थित सिद्धपीठ श्री संकट मोचन हनुमान एवं माता दुर्गा मंदिर सहेली में अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर की भूमि पूजन व शिलान्यास के शुभ अवसर पर सुंदरकांड का पाठ का आयोजन कर भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर यज्ञ नारायण मिश्रा दुर्गेश नारायण मिश्रा राम नारायण मिश्रा मालती देवी मिश्रा सहित कई ग्रामवासी उपस्थित थे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बनकटी सूर्यबली सिंह के रामनगर बाजार हनुमान मंदिर पर पुजारी पं0अंकित शास्त्री,पं0उमेश पांडेय,पं0राजेश शुक्ला ने सुन्दर काण्ड का पाठ विधिवत पूजा अर्चना, हवन पूजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पूर्व जिलामंत्री चन्द्र प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। हलुआ,चना का प्रसाद बितरण किया गया। भाजपा के पूर्व जिलामंत्री चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि आज सुबह से लोगों में बिशेष उत्साह देखा गया। बनकटी सूर्यबली सिंह, भोरहा, कोल्हुआ, मुंगरौल, ढुढाव, मेघवा सहित कई गांवों के लोग शामिल हुये। इस कार्यक्रम में विशेष योगदान बनकटी सूर्यबली सिंह के रोजगार सेवक मनोज कुमार, भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला उर्फ लखपत शुक्ला का रहा। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री चन्द्र प्रकाश शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष रामजन्म वर्मा, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुभाष सोनी, जिला मंत्री पूरनलाल सोनी, प्रधान रजनीश, लखपत शुक्ला, रोजगार सेवक मनोज कुमार, जगन्नाथ सिंह, रामलाल मौर्या, राम बरन निषाद, पप्पू सैनी, उमेश पांडेय, सत्यदेव सिंह, रोहित सिंह, रामसिंह वर्म, मनीष शुक्ला, अरुण शुक्ला, आनन्द कुमार आदि प्रमुख लोग रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular