संवाददाता
गोण्डा। माता पाटेश्वरी देवी के दर्शन के लिए भुजवा बाबा मेले के लोग आज उमरी बेगमगंज से चलकर बेलसर के पास पहुंचे, उनके लिए माधोपुर ग्राम पंचायत में प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया था। बताते चलें कि पिछले कई वर्षों से मां पाटेश्वरी देवी के दर्शन के लिए गाजे-बाजे के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु पैदल चलकर तुलसीपुर जाते हैं। माधोपुर में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं सभी कर्मचारियों ने मिलकर श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया। इस अवसर पर प्रधान माधवपुर शिवकुमार शुक्ला, केडी तिवारी, संतोष, राजेंद्र कुमार गुप्ता टीए, आरिफ खान टीए, नितिन कुमार, अमित पटेल, अनिरुद्ध, संजय समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
