संवाददाता
गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में युवा महोत्सव के तीसरे दिन की व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए बीएड विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर चमन कौर ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। भारत का जन और मन दोनों युवा है। जिस देश के पास जितनी युवा शक्ति होती है, उसकी क्षमताओं को भी उतना ही व्यापक माना जाता है। भारत अपने सामर्थ्य, सपनों, चिंतन एवम् अपनी चेतना से भी युवा है। इसलिए भारतवर्ष को विश्व गुरु बनाने में युवाओं की अहम भूमिका है। शिक्षित युवाओं का दायित्व और भी अधिक है। युवाओं को देश के विकास के लिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, जिसमें शिक्षकों की भूमिका अहम होती है। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ शिव शरण शुक्ला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं के उत्थान के लिए सदैव प्रासंगिक बने रहेंगे और प्रत्येक युवा को विवेकानंद जी का संदेश अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। तभी हम एक सफल जीवन जी सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर लोहंस कल्याणी ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अवधेश कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में बोलते हुए युवाओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील होने के लिए प्रेरित किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि हमें सबसे पहले अपने ऊपर विश्वास करना सीखना चाहिए जब हम अपना आत्मविश्वास संजोए रखते हैं तो कठिन से कठिन एवं विपरीत परिस्थिति पर भी विजय प्राप्त कर लेते हैं। इसलिए युवाओं को सदैव धैर्यवान, निष्ठावान, कर्मठता एवम् सकारात्मक चिंतन के साथ अपने व्यक्तित्व का निर्माण करना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार रखे एवं स्वामी विवेकानंद जी के विचारों एवम चिंतन को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें : बच्चों का रखें ख्याल, खांसी आए-पसली चले तो डाक्टर से मिलें
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
