Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : भाभी की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार

Gonda News : भाभी की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम धारदार हथियार से हमला कर अपनी भाभी की हत्या तथा दो भतीजे व मां को गंभीर रूप से घायल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि आवास विकास कालोनी निवासी एक मंद बुद्धि यवुक ने शनिवार को अपनी भाभी, मां, भतीजों व पड़ोसी के ऊपर जान से मारने के लिए धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में भाभी रेनू यादव की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राज करन नैयर समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और नगर कोतवाल को अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की गई और आज पूर्वान्ह आरोपी पंकज यादव को धर दबोचा। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल होने वाले बांके को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कई दिनों से परिवारिक विवाद को लेकर कई दिनों से परेशान था। गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजानन्द सिंह, उपनिरीक्षक गोपाल सिंह, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार राणा आदि शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular