Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: भाजपा विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Gonda News: भाजपा विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा। इटियाथोक ब्लाक के अनेक ग्रामां में आयोजित जन सम्पर्क कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक विनय द्विवेदी ने मौजूदा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और लोगां की समस्या भी सुनी। इस क्रम में विधायक अपने सहयोगियों के सहित ब्लाक क्षेत्र के अयाह, शिवपुरिया, निशारूपुर, हिंदुनगर खास, विजयगढ़वा, बरेली विश्रामपुर आदि ग्रामो में उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में काम करके सरकार ने विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। तमाम विसंगतियों पर सुधार की प्रक्रिया को प्रगति मिली है। महिला सुरक्षा, रोजगार, परिवहन, सड़क, विजली, पानी, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में आजादी के बाद पहली बार व्यापक सुधार हुए और इसका पूरा लाभ अब लोगों को मिल भी रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित के लिए सरकार ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ चहुंमुखी विकास कार्य किया है। देश में कई योजनाओं में यूपी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इंडिया स्मार्ट अवार्ड 2020 में यूपी को प्रथम पुरस्कार, प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रथम स्थान, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगो की स्थापना में अग्रणी, स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय निर्माण में प्रथम, पीएम किसान सम्मान निधि योजना लागू करने में प्रथम रहना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि रिकार्ड पौधरोपण, सौभाग्य योजना में विद्युत कनेक्शन देने में प्रथम, गन्ना, चीनी, गेहूं, आलू, हरी मटर, आम, आंवला, दुग्ध उत्पादन में यह प्रदेश देश में प्रथम स्थान हासिल करने में कीर्तिमान स्थापित किया है। कहा कि हमारी सरकार ने नौकरी एवं रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का कार्य किया है। अनेको को आवास उपलब्ध करवाया गया और हजारों लोग पेंशन पा रहे है। खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, हर घर बिजली, स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारी संख्या में शौचालयों का निर्माण व अनेको सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए पिंक टायलेट निर्मित किए गए। द्विवेदी ने कहा कि तमाम जर्जर सड़के बनाई गई और पेयजल के लिए अनेको टंकियों का निर्माण हो रहा जो कही न कही इस सरकार की उपलब्धि का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान इटियाथोक मंडल अध्यक्ष सत्यब्रत ओझा सहित पवन सिंह, अजय राठौर, राहुल ओझा, दुर्गा प्रसाद पाड़ेय आदि अनेक कार्यकर्ता जगह-जगह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : बिना पंजीकरण धान नहीं बेंच सकेंगे किसान, एक नवम्बर से होगी खरीद

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular