संवाददाता
गोण्डा। तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेम नरायन पाण्डेय तथा नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह का ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। गांव की लड़कियां कु, जया सिंह कु, मानसी मिश्रा, कु,स्वास्तिका पांडेय द्वारा श्री राम चन्द्र कृपालु भजमनकृके गायन से अतिथियों का स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान मन्नू पांडेय ने दोनों अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह के रूप में हनुमान जी का सुन्दर चित्र भेंट किया। सभी ग्राम वासियों ने फूल मालाओं से अतिथियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राम धोख मिश्र, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी, तरबगंज इकाई के अध्यक्ष बलवन्त सिंह, पुलिस चौकी भानपुर के इंचार्ज व उनके हमराहियों सहित अयोध्या प्रसाद पाण्डेय एडवोकेट, सुशील कोटेदार, वेद प्रकाश दुबे, बालमुकुंद पांडेय, चंडी पांडेय, आशीष, रजनीश पांडेय, विन्ध्येश्वरी दुबे एडवोकेट, कलाधर पांडेय एडवोकेट, इं परमेंद्र पांडेय सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अवधी के जाने माने गीतकार शिव पूजन शुक्ल ने किया। कृष्ण कुमार पांडेय दन्नू ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढें : प्रयागराज के BEO हुए निलम्बित, गोण्डा का क्या होगा?
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
