Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न

Gonda News: भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न

संवाददाता

गोण्डा। यह हमारे व आपके वोट की ताकत है कि आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसा महत्वपूर्ण कार्य संभव हो पाया है। यह बात सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित पंचायत प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक महेश नारायण तिवारी ने जिले भर से आये पंचायत प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कही। जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र ओझा ने बताया कि बैठक में विशिष्ट अतिथि राजेश तिवारी व जिलाध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले जो भी मुख्यमंत्री थे, वे अयोध्या आने से डरते थे। योगी जी बार-बार आते हैं। भाजपा की सरकार में पंचायत के कार्य तेजी से वे ईमानदारी से हो रहे हैं। कार्यक्रम का संयोजन जिला संयोजक अनूप सिंह ने व संचालन सह संयोजक विष्णु प्रताप पांडेय ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महामंत्री राकेश तिवारी, जिला मंत्री संदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख बेलसर गुड्डू सिंह, भूपेश मिश्र सहित पंचायत प्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Gonda News: भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न

यह भी पढ़ें : सजायाफ्ता कैदी को भी मिलते हैं कई संवैधानिक अधिकार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular