Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : भाजपा ने मनाई जनसंघ के संस्थापक की जयंती

Gonda News : भाजपा ने मनाई जनसंघ के संस्थापक की जयंती

प्रदीप पांडेय

गोण्डा। भाजपाइयों ने इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के बहलोलपुर सहित खरगूपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई। इस दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी मंडल बहलोलपुर बूथ संख्या 103 पर जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर कार्यक्रम कर उनको याद किया गया। बाद में सभी ने पौधरोपण भी किया और पेंड पौधों से होने वाले लाभों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मौर्य सहित हरिशंकर वर्मा, रामकुमार यादव, दशरथ लाल वर्मा, नंदू कुमार, रक्षा राम मौर्य, सत्यम प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खरगुपुर मण्डल के विभिन्न बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती बड़े हर्ष एवं उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ ओ.पी. मिश्र एवं डॉ. रामानन्द तिवारी समेत उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पृथ्वीनाथ, चौहट्टा एवं हरचंदपुर बूथ पर वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कार्य समिति सदस्य डॉ. दिनेश तिवारी, राकेश चतुर्वेदी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष खरगूपर एवं सभासद राजेश सोनी, मण्डल अध्यक्ष खरगूपुर सोहन लाल भारती, पूर्व मण्डल महामंत्री रवीन्द्र कश्यप, मण्डल महामंत्री संजीव गुप्ता सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं ने किया पौधरोपण

इस बीच जिला मुख्यालय पर जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा सरजू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में मालवीय नगर बूथ पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश रायचंदानी, वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव, सभासद पवन श्रीवास्तव, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत बाबा, जिला कार्यसमिति के सदस्य राम गोपाल साहू, सेक्टर संयोजक अर्जुन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Gonda News : भाजपा ने मनाई जनसंघ के संस्थापक की जयंती
RELATED ARTICLES

Most Popular