Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: भाजपा ने जनता से किया धोखा-नरेश उत्तम पटेल

Gonda News: भाजपा ने जनता से किया धोखा-नरेश उत्तम पटेल

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नवाबगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने काम के नाम पर सिर्फ सपने दिखाए गए। भ्रष्टाचार, मँहगाई, पुलिस उत्पीड़न, जनता से धन उगाही चरम पर है। सरकार ने गोण्डा जनपद में जिला अस्पताल/जिला महिला अस्पताल का अत्याधुनिक नवीन भवन का निर्माण कराया, इंजीनियरिंग कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, गोण्डा-लखनऊ मार्ग, गोण्डा-उतरौला मार्ग, गोण्डा-बलरामपुर मार्ग, सीबीएन मार्ग, गोण्डा-कटरा-आर्यनगर मार्ग, गोण्डा शहर में फोरलेन जैसे सड़क का निर्माण कराया, जनपद को 52 बड़े पुल दिए, जनपद को सैकड़ों एम्बुलेंस दीं, छात्रों को लैपटॉप, बेटियों को कन्या विद्या धन, बुजुर्गों को समाजवादी पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन देने का काम किया। कानून व्यवस्था चौपट है, आये दिन भाजपा के लोग कानून से खिलवाड़ कर रहे हैं। सपा ने जनेश्वर मिश्र ग्राम, लोहिया आवास, समाजवादी पानी टंकी देकर गाँवों का विकास कराया। पेट्रोल, डीज़ल, गैस सिलेंडर के दामों ने गरीब जनता की कमर तोड़ रखी है। किसानों का गन्ना भुगतान, अनाज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा, छुट्टा जानवरों की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं। कोरोना काल में अखिलेश सरकार का बनाया अस्पताल और एम्बुलेंस ही काम आयी। पटेल ने जनसभा में पूर्व मंत्री स्व. पंडित सिंह को याद करते हुए कहा कि मंत्री जी का सम्पूर्ण जीवन समाजवादी आंदोलनों से परिपूर्ण रहा, समाजवादी पार्टी के प्रति उनके बलिदान को भूला नहीं जा सकता। पटेल ने स्व. पंडित सिंह जी की तरह ही उनके परिवार को मजबूत करने की अपील की। कहा कि महेश सिंह, नरेंद्र सिंह, सूरज सिंह और डॉ अभिषेक आपकी सेवा में हमेशा तन-मन-धन से समर्पित रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ अभिषेक सिंह को जन्म दिवस की बधाई दी। सभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज छात्र, नौजवान, किसान, व्यापारी हर वर्ग परेशान है, सब ने मौजूदा सरकार की नीतियों से ऊबकर 2022 में अखिलेश सरकार बनाने का निर्णय ले लिया है। सभा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सूरज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता के मान सम्मान को ठेस नही पहुँचने दूँगा।

Gonda News: भाजपा ने जनता से किया धोखा-नरेश उत्तम पटेल
प्रदेश अध्यक्ष का सपाइयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

धानेपुर से हमारे संवाददाता प्रदीप शुक्ल के अनुसार, नरेश उत्तम पटेल का गोण्डा जनपद में आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा निकाली गयी खेत खलिहान, कुटीर उद्दोग, रोजगार दो, किसान नौजवान, पटेल यात्रा सड़क मार्ग से चलकर जनपद बलरामपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सपाइयों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में सम्मिलित होने के बाद रेहरा मार्ग से होकर विधान सभा मेहनौन की सीमा में स्थित थाना धानेपुर क्षेत्र के कस्बा बाबागंज में दाखिल हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने भब्य स्वागत किया। सपा कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा मेहनौन सीट से पूर्व विधायक श्रीमती नन्दिता शुक्ला व उनके पुत्र राहुल शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत गर्मजोशी से किया। थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर डटे रहे। स्वागत के लिए उमड़े जनसैलाब को देख कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सूबे की सरकार को महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के गन्ने का मूल्य और उसकी बकायेदारी, किसानो की आमदनी में बृद्धि, गैस सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल के बढ़ते दाम तथा छुट्टा पशुओं से तंग किसानों की बड़ी समस्या पर सवाल खड़े कर घेरने का प्रयास किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आगामी चुनाव में जनता भाजपा के कामों की समीक्षा करेगी। उन्होंने सपा की सरकार बनाने के लिए लोगों से आवाहन करते हुए भारी तादात में उपस्थित जनसमूह का अभिवादन किया। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, पूर्व विधायक राम प्रताप, मसूद आलम खाँ सहित सैकड़ों कद्दावर नेता प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में मौजूद रहे।

Gonda News: भाजपा ने जनता से किया धोखा-नरेश उत्तम पटेल

यह भी पढ़ें : फोटोशूट पर आरती हुईं ट्रोल, लोग बोले-मच्छरदानी पहन ली?

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular