जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने भारत सरकार के रेल मंत्री से सवारी गाड़ियों का किराया कम करने और एक्सप्रेस तथा सुपरफास्ट गाड़ी के रेल टिकट भी मौके पर रेल गाड़ियों के समयानुसार सुविधा प्रदान किये जाने का आग्रह किया है। रेलवे जोनल समन्वय समिति के राष्ट्रीय सह संयोजक एवं पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, रेल राज्यमंत्री एवं चेयरमैन रेलवे बोर्ड सुमित शर्मा से आग्रह किया है कि देश भर में कोरोना के नाम पर रेलवे स्पेशल गाड़ी चला रहा है जिसका किराया बहुत ज्यादा है। पैंसेजर एवं एक्सप्रेस गाड़ियों का किराया लगभग एक समान कर दिया गया है। जहां पहले 30-40 किमी. से पहले रेलवे का किराया 10 रुपए हुआ करता था, वह अब 30 रुपये है। इसके अतिरिक्त एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट रेल गाड़ी में बिना आरक्षण अथवा बिना आनलाइन बुकिंग के यात्रा नहीं किया जा सकता है। एक ओर रेल किराया बहुत ज्यादा है, ऊपर से जनरल टिकट खिड़की से नहीं मिलता है। इसके कारण दैनिक रेल यात्रियों, व्यापारियों, कर्मचारियों, छात्रों, युवाओं एवं महिलाओं को पिछले डेढ़ वर्षों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किराया के दरों में वृद्धि के कारण रेल यात्रियों द्वारा बहुत ज्यादा रेल यात्रा न करने की स्थिति में रेलवे के वेण्डरों एवं कुलियों समेत अन्य दैनिक मजदूरों की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। जेडआरयूसीसी मेम्बर एवं भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रेलमंत्री, रेल राज्य मंत्री एवं रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से कोविड स्पेशल के नाम पर रेलवे किराया कम करने, सभी एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट गाड़ी के टिकट रेलगाड़ियों के समयानुसार यात्रियों को दिये जाने समेत रेल यात्रियों, रेलवे से जुडे़ दैनिक कामगारों एवं रेल कर्मचारियों को दी जाने वाली सभी सुविधाएं बहाल करने की मांग की है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
