Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : भाजपा के स्थापना दिवस पर जिले में कार्यक्रमों की...

Gonda News : भाजपा के स्थापना दिवस पर जिले में कार्यक्रमों की धूम

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मुख्य कार्यक्रम पार्टी के जिला कार्यालय पर हुआ, जहां अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, जिला प्रभारी व एमएलसी अवनीश कुमार सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, विधायक कटरा बाजार बावन सिंह एवं सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पार्टी का झंडा फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत जिला महामंत्री राकेश तिवारी के संयोजन में नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। जिला मीडिया प्रभारी ने राघवेंद्र ओझा ने बताया कि प्रभात फेरी जिला कार्यालय से निकलकर झूलेलाल चौराहा होते हुए भरत मिलाप, पीपल चौराहा होते हुए गुरुनानक चौक पहुंची। वहां से निकलकर कार्यालय पर इसका समापन हुआ। उसके उपरांत कार्यालय पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना गया। बाद में पार्टी द्वारा माइक्रो डोनेशन अभियान का शुभारंभ जिला मंत्री विनय शर्मा के संयोजन में किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पांच से लेकर 1000 रुपए तक का डोनेशन देने का कार्य संपादित हुआ। इसी प्रकार जनपद के सभी मंडल मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें पार्टी के मंडल अध्यक्ष एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेश नारायण तिवारी, अरुण शुक्ला, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, अर्जुन प्रसाद तिवारी, दीपक अग्रवाल, राजेश रायचंदानी, अनुपम प्रकाश मिश्रा, नीरज मौर्य, रणजीत श्रीवास्तव, सोनी सिंह, ओपी मिश्रा, राजा बाबू गुप्ता, केके श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, विद्याभूषण द्विवेदी, रामनाथ मौर्य, विशाल अग्रवाल, शिवा यादव, श्यामसुंदर मौर्या, अभिषेक दत्त त्रिपाठी, अविनाश जयसवाल, अनुभव शुक्ला, मनीष द्विवेदी, संतोष सिंह इत्यादि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Gonda News : भाजपा के स्थापना दिवस पर जिले में कार्यक्रमों की धूम


बेलसर से हमारे संवाददाता के अनुसार, स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर भी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में बनी केंद्र व प्रदेश सरकार ने देश के आम जनमानस को उनकी भौतिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर कार्य किया है। पार्टी सभी के विचारों के अनुरूप कार्य करती है जबकि अन्य पार्टियां परिवारवाद की राजनीति करती हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी के लक्ष्य को साकार कर गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला, श्रमिकों, वंचितों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रहे हैं। इस अवसर पर राम नेवल उपाध्याय, रंजीत कुमार, अशोक कुमार, उमेश चंद्र गुप्ता, विशाल वर्मा, पवन कुमार गुप्ता, कुमार संजीव सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, कुंवर भगवती सिंह, देवेंद्र कुमार यादव, मोहम्मद यूनुस, सुरेंद्र कुमार यादव, सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Gonda News : भाजपा के स्थापना दिवस पर जिले में कार्यक्रमों की धूम

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

Gonda News : भाजपा के स्थापना दिवस पर जिले में कार्यक्रमों की धूम

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular