Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : भाजपा के किसान चौपाल में दी गई कृषि कानूनों...

Gonda News : भाजपा के किसान चौपाल में दी गई कृषि कानूनों की जानकारी

संवाददाता

गोण्डा। जनपद के विधानसभा कटरा के अंतर्गत कटरा बाजार मंडल के ग्राम सभा बनगांव में ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने की। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटरा के विधायक बावन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भवानी भीख शुक्ल उपस्थित रहे। यह जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी शिवांशु मिश्र ने बताया कि चौपाल का आयोजन किसान मोर्चा के कटरा मंडल अध्यक्ष आनंद तिवारी ने किया। चौपाल में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तिवारी एवं किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे। चौपाल में किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के लिए जो योजनाएं हैं, उनके बारे में मुख्य वक्ताओं ने अवगत कराया। मुख्य अतिथि बावन सिंह ने किसानों को उनकी बाढ़ और बारिश से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने किसानों को किसान सम्मान निधि और कृषि यंत्रों पर सरकार द्वारा दी जा रही छूट के बारे में एवं तीनों कृषि कानून के बारे में जानकारी दी की ये कानून किसानों के हित में है। किसान चौपाल में उपस्थित पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति अतुल पांडेय मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा कटरा, आनंद शुक्ल मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा, गिरधारी लाल विश्वकर्मा मंडल उपाध्यक्ष, ओंकार नाथ तिवारी मीडिया प्रभारी मंडल कटरा, धनलाल पांडेय, लल्लू तिवारी, देवी प्रसाद तिवारी, जितेंद्र तिवारी, देवा सिंह, विवेक पांडेय, विकास मिश्र, भारती मिश्र आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : छह वरिष्ठ PCS अधिकारियों के तबादले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular